जातीय जनगणना कराने का श्रेय राहुल गांधी को जाता है : आलोक

भास्कर न्यूज | लोहरदगा लोहरदगा सांसद के निजी सचिव सह जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने कहा कि जातीय जनगणना प्रत्येक वर्गों को उसका सही प्रतिनिधित्व देने का आधार है। यह देश के वंचितों का अधिकार है। संविधान के अनुसार प्रत्येक 10 वर्षों पर जनगणना कराना केंद्र सरकार का कर्तव्य है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग को उसका अधिकार देने से बच रही थी। जातीय जनगणना को टालने का प्रयास कर रही थी। साहू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऐतिहासिक लड़ाई का परिणाम है कि केंद्र सरकार अब जातीय जनगणना कराने को बाध्य हुई और इसके लिए अधिसूचना जारी की है। सड़क से लेकर संसद तक राहुल गांधी ने सरकार से संघर्ष किया और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती दी। यह केवल कांग्रेस पार्टी की जीत नहीं बल्कि हमारे संविधान की जीत है जिसने हमें तानाशाही ताकतों से लड़ने और सामाजिक न्याय की मुख्य धारा में आगे बढ़ाने की ताकत दी है। साहू ने कहा कि जब जब देश में संवैधानिक मूल्य और सामाजिक न्याय पर हमला हुआ है तब तक कांग्रेस पार्टी ही सबसे पहले उन सामंती और तानाशाही ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। गुमला | घाटो बगीचा में बैंक ऑफ इंडिया एटीएम मारवाड़ी प्रसाद के घर के ठीक बाहर लोहे का पोल लोगो के लिए खतरा साबित हो रहा है। मारवाडी प्रसाद ने बताया कि उक्त पोल बारिश में भींगने के बाद उसमें करंट आता है। करंट आने के वजह से एक वर्ष पूर्व कई बकरी की मौत हो चुकी है। इसके अलावे एक मवेशी भी सट कर घायल हुआ है। मवेशी को बचाने के दौरान बेटे का मोबाइल फोन भी नाली में गिर गया है। उक्त सड़क से कई छोटे-छोटे विद्यार्थी स्कूल जाते है। मारवाडी ने वार्ड पार्षद हरजीत सिंह से कई बार शिकायते भी किया था। निवर्तमान वार्ड पार्षद हरजीत सिंह ने बिजली विभाग को इस मामले से अवगत कराया था। पोल तो गिरा लिया, मिट्टी से दबकर रह गया, मगर विभाग के पास पोल को लगाने का समय नही है। इससे साफ तौर पर विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। निवर्तमान वार्ड ने कहा कि यदि कोई बड़ी घटना घटती है, तो जवाबदेही विभाग की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *