सूरजगढ़ पुलिस ने जानलेवा हमले (हत्या के प्रयास) के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी कृष्ण (20) पुत्र महेश निवासी अमरपुरा, थाना सुल्ताना) को गिरफ्तार किया है। यह इस प्रकरण में गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी है। यह थी वारदात यह मामला 25 सितंबर 2025 को पुलिस थाना सूरजगढ़ में दर्ज किया गया था। परिवादी बन्टी पुत्र सुरभान निवासी खेडला, थाना पिलानी ने लिखित रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार 22.09.2025 को शाम करीब 6.35 बजे वह दवाई लेने के बाद एसबीआई बैंक से थोड़ी आगे पहुंचा था। इस दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार, कुल नौ लड़कों ने उसकी मोटरसाइकिल को रोका। सभी हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा (डाटा) बांध रखा था। इन सभी ने परिवादी के साथ लकड़ी के डण्डों से बेरहमी से मारपीट की। हो-हल्ला मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे हमलावर उसे “दुबारा देख लेने” की धमकी देकर बरासिया कॉलेज वाली गली में भाग गए। यह हमला विक्की द्वारा करवाया गया है।


