मनेंद्रगढ़| गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शिकायत के तीन सप्ताह बाद भी मनेंद्रगढ़ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पीड़ित व्यक्ति डरा हुआ है। वार्ड क्र. 8 बंगाली बस्ती बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाले 40 राजेश बर्मन ने 19 दिसंबर को सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में मामले की शिकायत की थी। इसमंे बताया कि 18 दिसंबर की रात लगभग साढ़े 10 बजे वह अपने घर के बाहर बैठकर आग ताप रहा था। तभी वार्ड में ही रहने वाला दिनेश उर्फ छोटू, अमन, नंदू व पेंड्रा दफाई निवासी बरूण सहित करीब 12 लोग पहुंचे। वे राजेश से गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। वहीं बरूण ने उससे दोबारा पुलिस में कोई शिकायत नहीं करने गारंटी देने के लिए कहा। राजेश ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।


