जान है तो जहान है… कारोबार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की तरफ भी पूरा ध्यान दें

भास्कर न्यूज | अमृतसर घुटने के दर्द से बचना है तो मोटापे से बचें, व्यायाम-योगा करे तथा मांस-मदिरा के सेवन को बंद कर दें। जी हां… दर्द की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आलसी बन सारा दिन बेड पर लेटे रहने की बजाए खुद को व्यस्त रखते हुए सक्रिय रहें। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश प्रधान राजीव अनेजा की अगुवाई में स्थानीय होटल में नी रिप्लेसमेंट विषय पर सेमिनार को संबोधित करते डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि सुबह जल्दी उठकर व्यायाम न करना पंजाबियों की आदत हो गया है। सुबह पौष्टिक अहार लेते हैं शाम को मांस-मदिरा के सेवन कर अपना वजन कम करने की बजाए बढ़ा लेते हैं। नी रिप्लेसमेंट जैसे ऑपरेशन की नौबत न आएं इसके लिए जरूरी है कि खानपान में भी सुधार करते हुए लाइफस्टाइल में तबदीली करें। इसलिए शरीर की मसल्स को मजबूत रखना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि घुटनों के जोड़ खराब होने से मरीज चलने फिरने में भी असमर्थ हो जाता है, टांगें टेढ़ी होने से मरीज की चाल भी टेढ़ी हो जाती है, समाज में इस बुरी फीलिंग की वजह से अकसर मरीज डिपरेशन में चला जाता है। हर साल दुनिया में होने वाले एक्सीडेंट में से 15 प्रतिशत भारत में होते हैं तथा देश में हर पांच मिनट में दुर्घटना में एक मृत्यु होती है। जबकि हर पांच के भीतर एक्सीडेंट में न्यूनतम 5 लोग गंभीर घायल होते हैं। इसे रोकने के लिए लिए सरकारों व समाज को मिलकर मंथन करना होगा। इससे पहले मंडल के प्रदेश प्रधान राजीव अनेजा, डॉ. सुरेश सूद, राजीव खन्ना व अन्य कारोबारियों ने डा. अवतार सिंह को सम्मानित भी किया। अनेजा ने कहा कि कारोबारी कारोबार में व्यस्त होने के चलते अपनी सेहत का बिल्कुल भी ख्याल नहीं करते, इसकी उपेक्षा करते हैं। यही वजह है कि व्यापारी बीमारियों की चपेट में जल्द फंस जाते हैं। उन्होने व्यापारियों का आह्वान किया कि वे अपने कारोबार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की तरफ भी पूरा ध्यान दें क्योंकि क्योंकि जान है तो जहान है। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रधान अमित कपूर, अमृतसर टेक्सटाइल एसोसिएशन के महासचिव राजीव खन्ना, शास्त्री मार्कीट एसोसिएशन के महासचिव दीपक राय मेहरा, एडवोकेट खेहरा गूंद इत्यादि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *