जामताड़ा के कुंडहित से अवैध कोयला जब्त:कोयला, बालू और पत्थर की तस्करी जारी, एसपी के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

जामताड़ा जिला खनन टास्क फ़ोर्स के अवैध खनिज उत्खनन पर रोक लगाने के निर्देश के बावजूद कोयले, बालू और पत्थर की अवैध तस्करी जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने एसपी एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर कुंडहित थाना क्षेत्र के खट्टोजोरी स्थित मदन महतो के घर के बगल उनके मुढ़ी मिल से करीब 100 क्विंटल कोयला जब्त किया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर कुंडहित थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में ये छापेमारी किया गया। जहां से 100 क्विंटल अवैध कोयले को जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां कोयला, साइकिल और मोटरसाइकिल से कोयला ढो कर लाया जाता था। इसी तरह दुमका रोड पर उदलबनी में ईसीएल के डंपरों से कोयला उतार कर सरे आम भंडारण और तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। पानी डाल वजन करते हैं बराबर बता दें कि क्षेत्र में कोयला उतार कर डंपरों में वजन कम न हो इसके लिए पानी डाल कर वजन बरकरार रखा जाता है। यह खुलेआम हो रहा है लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। अवैध उत्खनन और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबारियों का हौसला बुलंद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *