जामताड़ा के मिहिजाम में नाली से मिला नवजात:बारिश के बाद बच्चे की रोने की आई आवाज, लोगों की तत्परता से बची जान

जामताड़ा जिले के मिहिजाम के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हल्की बारिश के बाद स्थानीय लोगों ने नाली से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही लोग इकट्ठा हो गए। किसी अनहोनी की आशंका के बीच जब लोगों ने नाली के अंदर झांका तो वहां एक नवजात शिशु दिखाई दिया। लोगों ने बिना देर किए इसकी सूचना मिहिजाम पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने खुद निकाला बाहर सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाजुक हालात को देखते हुए उन्होंने खुद सावधानी से बच्चे को नाली से बाहर निकाला। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी ने तत्काल ही शिशु को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में जांच, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की। जांच में पाया गया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। डॉक्टरों की देखरेख में उसे आवश्यक जांच और देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। फिलहाल बच्चा सुरक्षित हाथों में है और अस्पताल प्रशासन ने उसकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी ली है। पुलिस खोज रही है जिम्मेदार व्यक्ति पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने बताया कि बच्चा लड़का है और फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर नवजात को नाली में किसने और क्यों छोड़ा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *