जामताड़ा में खेत में मिली सड़ी गली लाश:गले और कमर में बंधी है रस्सी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

जामताड़ा में खेत में बने ढोभा से पुलिस ने करीब 40 वर्षीय एक युवक की सड़ी गली लाश बरामद की है। घटना जामताड़ा जिले के जियाजोरी पंचायत अंतर्गत कुल डंगाल की है। शव के कमर और गले में रस्सी बंधी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर युवक की लाश यहां फेंक दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना मंगलवार सुबह को पुलिस को दी है। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को निकाला और पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गांव में कोई भी ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। सम्भवतः युवक किसी अन्य जगह का हो सकता है। थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने बताया कि पुलिस मामले कि हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही घटना स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *