जामताड़ा में बिजली चोरी में 11 लोगों पर मामला दर्ज:मिहिजाम में विद्युत कर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम साव सहित 11 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। कुसबेदिया इलाके में छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध कर विद्युत कर्मियों को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा। सहायक विद्युत अभियंता संतोष मंडल ने इसकी पुष्टि की लेकिन कर्मियों ने कहा की उन्हें छोड़ दिया गया। मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे रांची निगम मुख्यालय के आदेश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि आरोपी मुख्य एलटी लाइन में टोका लगाकर और मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। अन्य आरोपियों में रुस्तम अली, अली हुसैन, बाशीन मिया, रहमान अंसारी, गुलामुदीन अंसारी, जाकिर मियां, उमद अली, शिबू मंडल, हरिपदो मंडल और राजेन्द्र मंडल शामिल हैं। कनीय विद्युत अभियंता मो. रफीक आलम ने मिहिजाम थाने में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली चोरी में इस्तेमाल किए गए तारों को जब्त कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *