जामताड़ा में बिना हेलमेट बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल:नो हेलमेट, नो पेट्रोल का बोर्ड लगाने का निर्देश; पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एसपी ने की बैठक

जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक पहल शुरू की है। सोमवार को जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ हुई बैठक में एसपी ने निर्देश दिया कि उन दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाए, जो बिना हेलमेट के हों। एसपी मेहता ने कहा, ‘लोगों का जीवन अनमोल है। सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की होती हैं। इस स्थिति को देखते हुए, हमने यह निर्णय लिया है।’ पेट्रोल पंप संचालकों की परेशानियों से निपटने के लिए पुलिस के साथ एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया है। इस अभियान में सहयोग की अपील बैठक के दौरान, एसपी ने पेट्रोल पंप संचालकों से इस अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासन का नहीं बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पंप संचालकों को यह भी निर्देश दिया कि अगर कोई व्यक्ति बिना हेलमेट पेट्रोल की मांग करता है और मना करने पर झगड़ा करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक होंगे एसपी ने सभी पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ का बोर्ड लगाने और ग्राहकों को नियमों के बारे में जानकारी देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से न केवल दुर्घटनाएं कम होंगी, बल्कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक होंगे। बैठक में शामिल कई पंप संचालकों ने प्रशासन के इस फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे इस नियम को पूरी तरह से लागू करेंगे। उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी होने पर प्रशासन से सहयोग लेने का भी आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *