जामताड़ा में मिला बांग्लादेश लिखे बोरे में चावल:प्रशासन ने राइस मिल को किया सील, ट्रक और चावल जब्त

जामताड़ा में मंगलवार को एक राइस मिल को सील कर दिया गया। मिल के अंदर और ट्रक में बांग्लादेश के बोरे में चावल मिला है। चावल और ट्रक को जब्त किया गया है। चावल के बोरे पर रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश लिखा हुआ है। मिल में इसी बोरे में चावल पैक हो रहा था। जामताड़ा के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल में कथित तौर पर अवैध रूप से रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश के बोरे में चावल पैक करने की बात सामने आ रही है। इसकी सूचना पर जामताड़ा जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू और भारी पुलिस बल की टीम ने मील पर कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश के पैकेट में चावल बरामद किए गए, जिसके बाद राइस मिल को सील कर दिया गया है। एक ट्रक को भी जब्त किया गया है। जिला प्रशासन की यह कार्रवाई अवैध चावल के व्यापार पर कड़ी नजर रखने और स्थानीय बाजार में मिलावटी चावल की आपूर्ति को रोकने के लिए की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित मील मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मिल मालिक संजय परशुराम ने बताया कि बर्धमान पश्चिम बंगाल के एक व्यापारी ने चावल बांग्लादेश भेजने के लिए बोरा दिया था। क्या बांग्लादेश चावल भेजना अपराध है। मील में अब भी कई क्विंटल धान और चावल है, जो सील किये जाने के बाद नष्ट हो जाएगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है। मील में बांग्लादेश के बोरे में चावल मिला है इसकी जांच के लिए मिल सील किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *