जामपारा धान खरीदी केंद्र के पास ट्रैक्टर पलटा

बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय के नजदीक जामपारा धान खरीदी केंद्र में एक किसान के साथ हादसा हो गया। किसान ट्रैक्टर में धान लेकर खरीदी केंद्र जा रहा था, जब सड़क किनारे बने गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया फंस गया। इसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रॉली में लदा पूरा धान पास के तालाब में गिर गया, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के दौरान तालाब के बीच से एक सांप निकल आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। ट्रैक्टर घटना स्थल पर दिनभर पलटा पड़ा रहा। आसपास के ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे बने गड्ढे को तुरंत भरने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *