जायका पर जंग: आयोजन को लेकर कभी हां, कभी ना के बीच छात्रों ने किया हंगामा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के जायका फूड फेस्ट को लेकर कभी हां, तो कभी ना के बीच विवाद पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को एमबीए विभाग के छात्र और छात्र संगठन के सदस्यों के साथ विवि अधिकारियों ने बैठक कर उनके विचारों से अवगत हुए। लेकिन इस दौरान सिर्फ तीखी नोकझोंक होती रही। विवि अधिकारियों में डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार, प्रॉक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी शांत रहकर छात्रों अपनी बात रखने को कहा। लेकिन जायका फेस्ट रद्द होने से छात्रों में गुस्सा था। इनका कहना था कि फेस्ट के विरोध में शामिल लोग विश्वविद्यालय के नियमित छात्र नहीं हैं, और उनका विरोध छात्र हित के खिलाफ है। आदिवासी छात्र संघ के वसीम अंसारी ने कहा, “बीस्ट एमबीए छात्रों के लिए फूड फेस्ट जरूरी है, इसे रोकना कहीं से उचित नहीं। बैठक में छात्रों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रॉक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कहा, आपकी बात कुलपति प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद भी छात्र रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और फेस्ट के लिए दबाव बनाने लगे। इस बीच अधिकारियों के साथ व्यवहार को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में उलझते दिखे। डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार द्वारा फूड फेस्ट रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *