जायन्ट्स ग्रुप श्रीजी ने चलाया जागरूकता अभियान:चाइनीज मांझे के घातक प्रभावों के प्रति लोगों को किया जागरूक

ब्यावर में मकर संक्रांति के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ श्रीजी ने चाइनीज मांझे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य पतंगबाजी में उपयोग होने वाले चाइनीज मांझे से मनुष्य और पक्षियों को होने वाले नुकसान को रोकना था। अभियान के तहत, जायन्ट्स ग्रुप श्रीजी के सदस्यों ने चांग गेट से एक जुलूस निकाला। ई-रिक्शा और दुपहिया वाहनों के माध्यम से यह जुलूस शहर के प्रमुख बाजारों, सड़कों और मार्गों से गुजरा। जुलूस के दौरान माइक पर आमजन को चाइनीज मांझे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया और इसके उपयोग से बचने का संदेश दिया गया। ग्रुप की अध्यक्ष जानवी भारवानी ने बताया कि यह अभियान केवल जायन्ट्स ग्रुप तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सहभागिता से ही यह प्रयास सफल हो सकता है। इसी उद्देश्य से शहर के नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं से इस जनहित अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। अभियान के बाद, ग्रुप के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही, चाइनीज मांझे के विरोध में तैयार किए गए जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर जानवी भारवानी, हरीश सांखला, सुंदर रावल, दमयंती जयपाल, रेखा शर्मा, महेंद्र छाजेड़, राजेश रांका, लक्की मकवाना, जे.पी. शर्मा, सुभाष कोठारी, नरेंद्र चौहान, मंगत सिंह (मोनू) और उर्मिला सोलंकी सहित जायन्ट्स ग्रुप श्रीजी के कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *