जालंधर के आइकोनिक शोरूम में चोरी:11.50 लाख की तिजोरी से ले चोरों ने उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही जांच

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित आइकोनिक शोरूम में देर रात चोरी की वारदात हो गई। दो चोरों ने शोरूम की तिजोरी से 11.50 लाख रुपए नकद चुरा ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरों में से एक शोरूम के बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरा अंदर घुसकर तिजोरी से नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी का पता सुबह शोरूम स्टाफ के पहुंचने पर चला। चोरी का शक सिक्योरिटी गार्ड पर शोरूम स्टाफ ने इस वारदात में सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथी के शामिल होने का शक जताया है। सूचना मिलने पर थाना छह की पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची थाना छह के एसएचओ बलविंदर कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शोरूम स्टाफ ने सिक्योरिटी गार्ड पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस CCTV खंगाल रही पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें दो युवक वारदात से पहले रेकी करते और एक युवक शोरूम के अंदर दाखिल होकर तिजोरी से 11.50 लाख रुपए नकदी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शोरूम स्टाफ के बयानों के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *