जालंधर | पंजाब खेल विभाग की तरफ से जिला खेल अधिकारियों की बदलियां की गई है। जिसमें गुरप्रीत सिंह बाजवा को जालंधर का जिला खेल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि पुराने डीएसओ गुरप्रीत सिंह को उनकी जगह होशियारपुर डीएसओ की जिम्मेदारी दी गई है। गुरप्रीत सिंह बाजवा इससे पहले फाजिल्का और होशियारपुर में 1-1 साल तक जिला खेल अधिकारी रह चुके है। जबकि जालंधर से ही कोचिंग की शुरुआत करने वाले एनआईएस क्वालीफाइ गुरप्रीत सिंह बाजवा का बॉक्सिंग सेंटर लाडोवाली रोड सीनियर मॉडल स्कूल में था। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सभी गेम्स सेंटरों पर जाकर औचक निरीक्षण किया जाएगा। गुरप्रीत सिंह ।


