जालंधर के गौराया में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर:कई मीटर तक बाइक को घसीटता ले गया आरोपी; एक की मौत

जालंधर देहात के गौराया क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा अट्टा गांव के गेट के सामने सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई बावा सिंह ने बताया कि पठानकोट निवासी हितेश शर्मा, जो गुरुग्राम में नौकरी करता है, अपनी ग्रैंड विटारा कार में परिवार सहित गुरुग्राम जा रहा था। जब वह अट्टा गांव के समीप पहुंचा, तो उसकी कार की टक्कर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से हो गई। कार में फंसी बाइक, कई मीटर तक घसीटी गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और कार उसे कई मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गई। वहीं बाइक सवार युवक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन जब्त कर कार्रवाई शुरू मृतक की पहचान गांव रुढ़का खुर्द, गौराया निवासी झल्लमन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गति नियंत्रण और सतर्कता जरूरी है, क्योंकि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *