जालंधर के चिक-चिक चौक पर बाइक-कार की जोरदार टक्कर:कार का शीशा टूटा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

जालंधर के चिक-चिक चौक के पास बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर से चौक के पास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का शीशा टूट गया और दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई गोपाल सिंह ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब चौक के पास ट्रैफिक का दबाव था। बाइक और कार तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ गईं। टक्कर के साथ ही तेज आवाज हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग सहम गए और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा चकनाचूर होकर सड़क पर बिखर गया, जबकि बाइक भी गिरने से टूट-फूट का शिकार हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी हादसे के बाद कुछ देर के लिए चौक पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसआई गोपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सबसे पहले दोनों वाहन चालकों की स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि दोनों सुरक्षित थे। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर ट्रैफिक को सुचारु कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *