जालंधर के मेन बाजारों में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन:दुकानों के बाहर कब्जे खाली करवाए, ADCP बोलीं-पूरे शहर में कब्जाधारियों पर होगी कार्रवाई

पंजाब के जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने फुटपाथ पर हुए कब्जे को लेकर त्योहार खत्म होते हुए एक्शन दोबारा शुरू कर दिया है। आज यानी शुक्रवार को शहर के सबसे प्रमुख सड़कों पर सिटी पुलिस की ट्रैफिक विंग ने सड़कों पर किए गए कब्जे खाली करवाए। जालंधर सिटी पुलिस की ट्रैफिक एडीसीपी अपनी टीम के साथ मार्केट में पहुंची और बस्ती अड्डा चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) तक सड़क पर कब्जा कर बैठे लोगों को वॉर्निंग दी और कार्रवाई के लिए कहा। कल से कब्जा न हटाने वालों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी साथ ही आज जिन लोगों ने कब्जा किया गया हुआ, उन्हें वहां से हटवा दिया गया है। सिटी पुलिस की ट्रैफिक विंग ने बाजार में लगे रेहड़ी फड़ीवालों को अंदर करवा दिया। उन्हें कहा कि अगर वह दोबारा रोड पर अपनी फड़ी लगाते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और सामान जब्त किया जाएगा। एडीसीपी बोलीं- पूरे शहर में होगी कार्रवाई जालंधर सिटी पुलिस की ट्रैफिक विंग की एडीसीपी अमनदीप कौर ने कहा- त्योहारों की वजह से बाजारों और अन्य जगह पर किसी भी रेहड़ी फड़ी वालों को तंग परेशान नहीं किया गया। क्योंकि यही समय उनकी कमाई का होता है। मगर अब ठंड बढ़ गई है और लोग कारों में ही घरों से बाहर निकलते हैं। जिसके चलते अब शहर की प्रमुख सड़कों पर कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। चार माह पहले चलाई गई मुहिम को दोबारा से शुरू कर किया जाएगा। साथ ही पूरे शहर में इसी तरह सड़कों के कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *