जालंधर के मैक च्वाइस टूल फैक्टरी में हादसा:चाबियों से भरा कैंटर अचानक गिर गया, महिला समेत 2 की मौत, 9 घायल

जालंधर के धोगड़ी रोड पर स्थित मैक च्वाइस टूल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला शामिल है। हादसे के बाद अस्पताल में पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गदईपुर में विशाल टूल नामक संचालक की दूसरी फैक्ट्री धोगड़ी रोड पर मैक च्वाइस टूल के नाम से चल रही है, जिसके संचालक केशव शूर बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में काम के दौरान चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ कर्मचारी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे मृतक महिला की पहचान सिम्मी के रूप में हुई है, जो महज 10 दिन पहले ही फैक्ट्री में नौकरी पर लगी थी। परिजनों ने बताया कि सिम्मी के पति का पहले ही निधन हो चुका है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां शोक का माहौल बना हुआ है। घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक घटना की जानकारी लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। वहीं फैक्ट्री का स्टाफ अस्पताल पहुंच गया है, लेकिन फैक्ट्री मैनेजर ने मीडिया के सामने आने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *