जालंधर के मॉडल हाउस गोलीकांड- दूसरा पक्ष बोला:फायरिंग नहीं हुई, बुलेट के पटाके को गोली बता रहे, सीपी बोलीं- घायल को 2 गोली लगीं

जालंधर के मॉडल हाउस इलाके में कल देर शाम गोली चलने की खबर से हड़कंप मच गया था। हालांकि अब इस मामले में जिन लोगों पर युवक की ओर से फायरिंग के आरोप लगाए गए थे, उनका पक्ष मीडिया के सामने आया है और उन्होंने गोली चलने की घटना को पूरी तरह झूठा बताया है। उनका कहना है कि बुलेट के पटाके को गोली बता रहे हैं। लेकिन सीपी बोलीं- गोली गलने से युवक घायल है। FIR दर्ज की है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा जानकारी देते हुए प्रिंस के दोस्त हरप्रीत टोनी और उसकी पत्नी ने कहा कि इलाके में किसी तरह की कोई फायरिंग नहीं हुई। बल्कि उन पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रिंस और दूसरे युवक के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे बैठकर सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद शाम को दोबारा कहासुनी हो गई। हरप्रीत टोनी ने कहा कि उनके दोस्त प्रिंस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस भारी संख्या में पहुंची थी और यदि वास्तव में गोलियां चलीं होतीं तो पुलिस को खोखे जरूर बरामद होते। उन्होंने साफ कहा कि उनके पास कोई हथियार नहीं है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आए थे और उनके साइलसेंर से पटाखे जैसी आवाज बज रही थी। इस आवाज को ही गोलियां चलने की अफवाह फैलाकर इलाके का माहौल खराब किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित युवक का मोहल्ले में गाड़ी पार्किंग को लेकर पहले भी कई लोगों से विवाद हो चुका है। प्रिंस के दोस्तों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सीपी धनप्रीत कौर बोलीं भागो कैंप में पर्किंग को लेकर जाे विवाद हुआ, उसमें विक्टिम को 2 गोलियां लगी हैं। वैसे आउट ऑफ डेंजर है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है उसको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द उसको पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में सीपी ने साफ कर दिया जो घायल युवक है, उसको गोली ही लगी है। जाने पूरा मामला क्या था जालंधर के वेस्ट हलके मॉडल हाउस मॉडल हाउस में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक युवक घायल हुआ है। इसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसको गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के बाद 2 बंदूकें बरामद की हैं घायल युवक की सास ने बताया कि उनके दामाद को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी युवक अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था, तभी गली में खड़ी एक इनोवा गाड़ी के कारण दूसरी गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो रहा था। जब पड़ोसी से गाड़ी को साइड में करने के लिए कहा गया,तो उसने मना कर दिया था। इसलिए हुआ था विवाद विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने अपनी गाड़ी से हथियार निकाला और पहले पीड़ित की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी । इसके बाद उसने गोली चला दी, जिससे युवक घायल हो गया था। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी मोहनलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी ।
वारदात के बाद 2 दोनाली बंदूक बरामद हुई थी
थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस मौके से खाली खोल ढूंढ रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए ADCP-2 परमजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे थे और स्थिति का जायजा लिया था। पुलिस ने मौके से 2 दोनाली बरामद कर कब्जे में ली थी। पुलिस का कहना है कि बरामद असलहे का लाइसेंस चेक किया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *