जालंधर कैंट पुलिस स्टेशन के SHO-सिपाही सस्पेंड:पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश, युवक के सुसाइड किए जाने से जुड़ा मामला

पंजाब के जालंधर में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर कैंट थाने के एसएसओ हरिंदर सिंह सहित दो मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि उक्त अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार एक नशा तस्कर ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद से पारिवारिक सदस्य पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगा रहे थे, जिसके चलते उक्त युवक ने सुसाइड किया था। परिवार ने थाने में शव रख किया विलाप सस्पेंड किए गए अधिकारियों में थाना कैंट के एसएचओ इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और सिपाही जसपाल सिंह के नाम शामिल हैं। इसे लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस द्वारा पत्र जारी कर कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ऑफिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर अन्य अधिकारिक ब्रांचों में लेकर पत्र भेजा गया है। परिवार को जब युवक के सुसाइड के बारे में पता चला तो युवक का पूरा परिवार जालंधर कैंट थाने में इकट्ठा हो गया हंगामा शुरू कर दिया। परिवार ने थाने के अंदर मृतक युवक का शव रखकर विलाप शुरू कर दिया। जब मामला बढ़ा तो पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले में एक्शन लिया गया। जारी किया गया पत्र, जिसमें सस्पेंड करने की जानकारी साझा की गई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *