जालंधर कोहरे का कहैर,हाईवे पर 5 वाहनों की टक्कर:पुलिस ने वहानों को साइड करवाया,आदमपुर एयर ट्रैफिक पर धुंध का कोई असर नहीं

पंजाब में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय जालंधर में घनी धुंध छाई रही। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसी कड़ी में जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर गांव काला बकरा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।जहां धुंध के कारण 5 वाहन आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार, पांच वाहन आपस में टक्करा गए। एक अज्ञात ट्रक हाईवे पर जा रहा था, तभी उसके पीछे आ रहे एक टिप्पर की उससे टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ती चली गईं। हादसे में कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। इसके बाद हाईवे को दोबारा खोल दिया गया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार छाए कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। आदमपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुशपिंदर नराला ने बताया कि धुंध के कारण आदमपुर एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक बिल्कुल ठीक जहां से आने जाने वाली सभी उठाने अपने ठीक समय पर चल रही है। डायरेक्टर ने बताया कि जहां से 2 एयरलाइन की उड़ाने जाती है वो अपने टाइम पर चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *