जालंधर चंदन नगर अंडरब्रिज का गार्डर फिर टूटा,:चालक गाड़ी में फंसा,मशक्कत के बाद निकाला बाहर,हरियाणा नंबर ट्रक गार्डर से टकराया, रास्ता बंद

जालंधर के चंदन नगर अंडरब्रिज का गार्डर एक बार फिर टूट गया। देर रात हरियाणा नंबर का एक ट्रक अंडरब्रिज के गार्डर से टकरा गया, जिससे गार्डर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद देर रात अंडरब्रिज से गुजरने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। पहले भी कई बार टूट चुका है गार्डर स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरब्रिज का गार्डर टूटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार वाहनों की टक्कर से गार्डर गिर चुका है। लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले भी यहां गार्डर गिरने की घटना सामने आई थी। ट्रक चालक बोला- रास्ते में गार्डर नजर नहीं आया ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से आ रहा था और अपने लोकेशन की ओर जा रहा था। इस दौरान उसे रास्ते में गार्डर दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि प्रशासन द्वारा गार्डर लगाए गए हैं, लेकिन नशे में धुत चालक कई बार इस रास्ते से गुजर जाते हैं। कई बार उन्हें रोकने की कोशिश भी की जा चुकी है। चालक गाड़ी में फंसा, पुलिस ने बाहर निकाला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गार्डर गिरने के बाद ट्रक चालक बुरी तरह गाड़ी में फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि गार्डर भारी होने के कारण चालक हट नहीं पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वाहन जब्त किया, कार्रवाई शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पीसीआर कर्मचारियों ने बताया कि रास्ता बंद कर दिया गया है और वाहन को थाने ले जाने के लिए थाना प्रभारी को सूचित कर दिया गया है। लोगों की मांग- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अंडरब्रिज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *