जालंधर के मिलाप चौक में थाना डिवीजन-3 के सामने जानवरों की फीड और अन्य सामान की दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। आग पर वक्त रहते काबू पा लिया गया लेकिन फिर भी दुकान में रखा सारा सामन जल गया।
दुकानमालिक ने बताया कि उनसे जानवर भी पाल रखे हैं लेकिन इनमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग का पता बुधवार सुबह 8 बजे लगा। दुकान के सामने बने थाने के कर्मचारियों ने धुआं निकलते हुए देखा। इस पर शोर मचाया और लोग एकत्रित हो गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दुकान के ऊपर ही रहता है दुकानदार
दुकान मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि लोगों ने ही उसे आग लगने की जानकारी दीे। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने में मदद के लिए आगे आए। उनकी रिहायश दुकान के ऊपर ही है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। सूचना मिलने पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बुझाई आग
आग को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। हरविंदर सिंह के अनुसार, आग लगने से दुकान के अंदर रखा लगभग 90 प्रतिशत सामान जल गया। दमकल विभाग के एक कर्मी ने भी पुष्टि की कि उन्हें सुबह पेट शॉप में आग लगने की सूचना मिली थी और आग का कारण शॉर्ट सर्किट ही था।


