पंजाब के जालंधर में आज सुबह सुबह जालंधर देहात पुलिस और गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ जालंधर के आदमपुर के गांव कालरा मोड़ के पास हुई है। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर परमजीत सिंह पम्मा जख्मी हुआ है, जोकि होशियारपुर के बिंजो एरिया का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।


