जालंधर नगर निगम चुनाव: मेयर के लिए जोड़तोड़ शुरू:पूर्व मेयर राजा की पत्नी को हराने वाली कांग्रेस पार्षद सहित एक आजाद आप में शामिल

जालंधर नगर निगम में अपना मेयर बनाने को लेकर आप ने नेताओं ने जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है। पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को हराने वाली महिला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। साथ ही एक आजाद पार्षद भी आप में शामिल हो गए। मगर अभी भी आप के पास दो 2 पार्षदों की कमी है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री रवजोत सिंह और मंत्री मोहिंदर भगत पार्षदों को मनाने में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री ईटीओ और रवजोत सिंह ने देर रात वॉर्ड नंबर 65 की वार्षद प्रवीण वसन को और 81 नंबर वार्ड से आजाद पार्षद सीमा रानी को आप में शामिल कर दिया था। शामिल करने के बाद मंत्री ईटीओ द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की गई। बहुमत के लिए नेताओं की जरूरत आप को बहुमत के लिए फिलहाल करीब 5 और नेताओं की जरूरत है। ऐसे में उन्हें निर्दलीय उम्मीदवारों और विपक्ष पर निर्भर रहना पड़ेगा। विपक्ष समर्थन के लिए सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद मांग सकता है। इसके बाद ही आप अपना मेयर बना पाएगी। फिलहाल 38 सीटें जीतने वाली आप के नेता निर्दलीय उम्मीदवारों को मनाने में जुटे हैं। सीएम मान और 3 मंत्री मिलकर नहीं करा पाए बहुमत का आंकड़ा पार राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान, पंजाब आप प्रमुख और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर के हर हलके में प्रचार किया और शहर की जनता से कई वादे किए। लेकिन जब नतीजे आए तो हालात कुछ और ही थे। सीएम मान, मंत्री अरोड़ा, ईटीओ और भगत मिलकर भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। जिसके चलते अब मेयर चुनने के लिए विपक्ष की जरूरत पड़ गई है। हालांकि मोहिंदर भगत अपने हलके में 10 सीटें जीतने में कामयाब रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *