जालंधर नारी निकेतन ने रविवार को जीजा-सालियों के बीच पैसों को लेकर खूब बहस हुई। मौका था शादी समारोह का। नारी निकेतन ने यहां पली बेसहारा बेटी की संगरूर के युवक के साथ शादी करवाई। सुबह 11 बजे जब यहां बारात पहुंची तो नारी निकेतन बैंड-बाजे से गूंज उठा। यहां रहने वाली काजल की शादी संगरूर के उधम सिंह के साथ हुई। ऊधम सिंह पेशे से मैकेनिक है और काजल पार्लर का काम करती हैं।
बारात संगरूर के गांव पट्टी खलील शेरपुर से आई और गुरुद्वारा सिंह सभा, माडल टाउन में दोपहर 12 बजे आनंद कारज के बाद नारी निकेतन के स्टाफ ने काजल को विदा किया। ट्रस्ट के पदाधिकारी ने विवाह की रस्में अदा कीं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। नारी निकेतन की तरफ से करवाई जाने वाली यह पहली शादी नहीं है। इससे पहले नारी निकेतन से 4 साल पहले जसप्रीत नामक लड़की की संगरूर में शादी हुई थी। जसप्रीत ने ही अपने सहेली के रिश्ते की बात उधम सिंह के साथ चलाई। उधम सिंह के परिवार ने काजल देखा तो वह उन्हें पसंद आ गई।
विदाई से पहले काजल बोलीं- मुझे माता-पिता मिले हैं। नया घर मिला है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। दूल्हा ऊधम सिंह बोले-मैं बनूंगा काजल का सहारा
दूल्हा ऊधम सिंह ने कहा कि शादी का बहुत चाव था आज पूरा हो गया है। मैं काजल को नई जिंदगी दूंगा। उसे बहुत खुश रखेंगे। जिन सहूलियतों से वह वंचित रही है, वो सब देंगे। मैंने सोचा था उस लड़की से शादी करुंगा जिसका कोई सहारा न हो। मैं उसका सहारा बनूंगा। आज मेरा सपना सच हो गया है। बारात का पंजाबी सभ्याचार से स्वागत, सालियों ने लगाया नाका
पंजाबी रीति रिवाज से नारी निकेतन में ये शादी संपन्न हुई। बारात के पहुंचने पर पहले मिलनी हुई। इसके बार सालियों ने दरवाजे पर नाका लगाया। इस दौरान जीजा-सालियों में पैसों को लेकर खूब बहस हुई। सालियों ने कहा जीजा बिना पैसे दिए मुफ्त में ही शादी करवाना चाहते हैं। इस पर खूब ठहाके भी लगे। इसके बाद जीजा को जो कैंची रिबन काटने के सौंपी गई उससे काफी देर तक रिबन नहीं कटा और हल्का फुल्का मजाक चलता रहा। नारी निकेतन में ही रही उसकी सहेली जसप्रीत का रिश्तेदार है दूल्हा
नारी निकेतन से 4 साल पहले जसप्रीत की संगरूर में शादी हुई थी। ऊधम सिंह का परिवार उनका रिश्तेदार है। जसप्रीत के संस्कारों को देखते ऊधम सिंह के परिवार ने भी अपने जैसी लड़की देखने के लिए कहा तो काजल ने अपनी सहेली का नाम सुझाया। इस पर परिवार पहले जालंधर नारी निकेतन में लड़की को देखने के लिए पहुंचा। लड़की पसंद आने पर रिश्ता पक्का किया। 25 लड़कियों की शादी करवा चुका नारी निकेतन
नारी निकेतन की स्टाफ सदस्य ज्योति बताती हैं कि उनके आंगन से अब तक 25 लड़कियों की शादी हो चुकी है। नारी निकेतन में आने वाली हर बच्ची को यहां अच्छे संस्कार देने की कोशिश की जाती है। यहां से बच्ची जवान होकर शादी कर अपना घर बसाती है तो यही उनकी सबसे बड़ी सफलता है।
ट्रस्ट में रह रही लड़की के लिए कहीं से कोई रिश्ता आता है तो उसकी पहले अच्छे से जांच पड़ताल की जाती है। परिवार को वेरिफिकेशन हो जाने पर ही बच्ची का रिश्ता पक्का किया जाता है। यहीं कारण है कि यहां से जाने वाली हर बच्ची अपने परिवार में खुश होकर रह रही है।
PHOTOS में देखें पूरी शादी 2019 में नारी निकेतन आई थी काजल, यहीं 12वीं पास की
काजल 2019 में नारी निकेतन आई थी और 10वीं तक पढ़ी थी। यहां पर रहते हुए नारी निकेतन के स्कूल में उसने 11वीं और 12वीं पास की। उसे मेकअप आर्टिस्ट का काम पसंद था इसलिए नारी निकेतन ने उसके हुनर को निखारा और रोजगार के काबिल बनाया। इसके बाद उसने सैलून में नौकरी की।


