जालंधर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP सिंह:बोले-कांग्रेस की इमरजेंसी जैसी सोच आज भी बरकरार, गैंगस्टरों के प्रति AAP सरकार का सॉफ्ट कार्नर

इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह जालंधर पहुंचे और उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कहा- इमरजेंसी कांग्रेस की सोच थी और इमरजेंसी कांग्रेस के डीएनए में थी। ये सोच पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नहरू के समय से थी। मगर ये सोच पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय में लोगों के सामने आई। कांग्रेस की मानसिकता है कि हम को कुछ हम ही तय करेंगे और सब कुछ हम ही करेंगे। ऐसे सोच के साथ हमेशा कांग्रेस आगे बढ़ी है। सिंह बोले- कांग्रेस की सोच में कोई बदलाव नहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने आगे कहा- भगवान करे, कभी देश में ऐसे हालात नहीं बनें। अब देश में कभी ऐसे इमरजेंसी नहीं लगानी पड़े। देश में इमरजेंसी सिर्फ इसलिए लगाई थी, क्योंकि कांग्रेस चाहती थी कि वह सिर्फ सत्ता में बनें रहें। कोर्ट ने इंदिरा गांधी को 6 साल तक चुनाव लड़ने नहीं दिया। इमरजेंसी में एक लाख 40 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अगर इतनी ही फिक्र कांग्रेस को दी थी तो इतने लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया। आरपी सिंह ने आगे कहा- कांग्रेस के समय में जो सोच पहले थी, वही सोच आ बनी हुई है। आरपी सिंह बोले- सरकार का गैंगस्टरों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर आरपी सिंह बोले- राजनीतिक कारणों से किसी की गिरफ्तारी होना बहुत गलत है। केजरीवाल द्वारा मजीठिया पर दिए गए बयान पर आरपी सिंह ने कहा- वो व्यक्ति आरोप लगा रहा है, जोकि खुद भ्रष्टाचार के केस में जेल जाकर आया और अभी जमानत पर है। पंजाब में बढ़ रहे क्राइम को लेकर आरपी सिंह ने कहा- गैंगस्टर, आईएसआई और खालिस्तानियों की तिकड़ी बन गई है और ये राज्य सरकार की विफलता है। पंजाब सरकार का आतंकियों और गैंगस्टरों के लिए कहीं न कहीं सॉफ्ट कॉर्नर है, जिसके चलते पंजाब में ऐसी घटनाएं हो रहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *