जालंधर पहुंचे SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी:बोले- पंजाब सरकार बाढ़ राहत में विफल, एसजीपीसी हर संभव मदद करेगी

पंजाब में बाढ़ की समस्या को देखते हुए जालंधर के एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने के लिए हाईटेक एम्बुलेंस दी गई। इस मौके विशेष तौर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. हरजिंदर सिंह धामी पहुंचें और उनकी टीम पहुंची थी। जिन्हें एंबुलेंस की चाबी भेंट की गई। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) प्रधान प्रो. हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। धामी ने आरोप लगाया कि सरकार मानो सोई हुई है, जनता का दर्द देखने या समझने में बिल्कुल नाकाम रही है। धामी बोले- सरकार लोगों की पीड़ा पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल बीती विधानसभा में देखने को मिला, वह ऐसा प्रतीत हो रहा था कि एक दूसरे के साथ मजाक चल रहा है। धामी ने कहा कि सरकार किसी भी तरह संजीदा दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी द्वारा लोगों तक यह हाइ टेक एंबुलेंस पहुंचाने लिए डीजल मुहैया करवा जायेगा और बीजों का भी प्रबंध किया जाएगा। धामी ने कहा कि यह इस रवैये से स्पष्ट है कि सरकार लोगों की पीड़ा के बारे में गंभीर नहीं है। SGPC प्रधान बोले- संस्था हर प्रकार से मदद करने की करेगी कोशिश एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि उनकी संस्था अपने स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएगी, जिसमें हाईटेक एंब्युलेंस, डीजल और बीज की व्यवस्था शामिल है। इसके साथ ही टूटे-फूटे घरों के पुनर्निर्माण में भी सहयोग दिया जाएगा। लोगों से अपील करते हुए धामी ने कहा कि इन त्योहारों के दिनों में पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सावधान रहें। उन्होंने कहा- मानवता सबसे पहले है, इसलिए हर व्यक्ति को पहले इंसानियत निभानी चाहिए और माहौल बिगाड़ने वालों को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *