जालंधर पुलिस में 8 थानों के अधिकारी का ट्रांसफर:कमिश्नर धनप्रीत कौर ने 5 SI-3 इंस्पेक्टर बदले,अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने शहर में प्रशासनिक फेरबदल किया है ।नए आदेशों में कुल आठ अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 5 सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। कई महत्वपूर्ण थानों के इंस्पेक्टर को भी बदल दिया गया है,जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल चार्ज संभालने के निर्देश भी दिए गए हैं। नए ट्रांसफर ऑर्डर के अनुसार साहिल चौधरी, जो अब तक SHO डिवीज़न नंबर 5 के पद पर तैनात थे, उन्हें अब SHO डिवीज़न नंबर 8 पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही यादविंदर सिंह को SHO डिवीज़न नंबर 8 से हटाकर SHO डिवीज़न नंबर 5 का चार्ज सौंपा गया है।अजैब सिंह, जो SHO डिवीज़न नंबर 6 पर नियुक्त थे, उन्हें उनके पद से रिलीव कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं बलविंदर कुमार, जो पहले भी डिवीज़न नंबर 6 में रह चुके हैं, अब आधिकारिक रूप से SHO डिवीज़न नंबर 6 नियुक्त किए गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में जसपाल सिंह का नाम भी शामिल है, लेकिन उनके लिए नई पोस्टिंग का जिक्र नहीं किया गया है। मनजिंदर सिंह, जो SHO रामा मंडी थे,उन्हें हटाकर इंचार्ज स्टाफ स्पेशल सेल बनाया गया है इसके अलावा रविंदर कुमार को SHO कैंट के पद से रिलीव कर दिया गया है, लेकिन नई तैनाती अभी तय नहीं है। उनकी जगह हरभजन लाल को पुलिस लाइन से निकालकर SHO कैंट की नई और अहम जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कमिश्नर के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी अधिकारी तुरंत चार्ज हैंडओवर कर अपनी नई जिम्मेदारी संभाले। इस फेरबदल से जालंधर पुलिस के स्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जो आने वाले दिनों में शहर की सुरक्षा रणनीति पर असर डाल सकती है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *