भास्कर न्यूज | जालंधर ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत जिला प्रशासन की तरफ से करवाई जा रही जलंधर प्रीमियर लीग तहत सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। सीटी शाहपुर कैंपस में हुए इन मुकाबलों में स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड ने पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को सुपर ओवर में तीन रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लम्मा पिंड ने कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लम्मा पिंड ने 20 ओवरों में 156 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की टीम निर्धारित ओवरों में 127 रन बना सकी। फाइनल मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लम्मा पिंड और स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड आमने-सामने होंगे। इस मौके हरप्रीत सिंह वाइस चांसलर सीटी यूनिवर्सिटी, आदित मित्तल, डॉ. सुरजीत लाल सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, सतपाल स्पोर्ट्स अफसर सीटी ग्रुप, विकास चड्ढा कोच, रवि चौरसिया अंपायर और सुनील कुमार भी मौजूद थे।


