जालंधर फगवाड़ा गेट पर तीन दुकानों में चोरी:नकदी और कीमती समान लेकर चोर फरार, एक दुकान में तीसरी बार हुई चोरी की वारदात

जालंधर में हर दिन चोरी का ग्राप बढ़ता जा रहा। मंगलवार देर रात चोरों ने फगवाड़ा गेट पर तीन दुकानों को निशाना बनाया। तीनों दुकानों से चोरों ने शटर तोड़कर नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह दुकानदारों को हुई, इसके अलावा चोरों ने चोरी के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी अपने साथ ले गए। जिससे चोरों की पहचान करना मुश्किल हो सकता है। दुकान मालिको को लगभग सुबह 9:30 बजे चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही बाजार के प्रधान सहगल ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरी की घटना से बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

वहीं भल्ला एंड कंपनी के मालिक ने बताया कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और तिजोरी से लगभग 25 से 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके अलावा अंजनता इलेक्ट्रॉनिक के मालिक प्रवीण के अनुसार, चोर तीसरी मंजिल से दुकान में दाखिल हुए और नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। एमएल इंडस्ट्री के मालिक चंदन शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि हर बार तीन दुकानों को एक साथ निशाना बनाया जाता है। चंदन शर्मा ने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दुकानों में चोरी के घटना स्थल पर थान तीन की पुलिस पहुंची। पुलिस दुकान मालिको के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *