हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब में है। वह जालंधर में आज सुबह 10 बजे नूर महल पहुंचे। 11 बजे मुख्यमंत्री सैनी ने दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से करवाया जा रहा है गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए। 12:30 बजे बाबा मोहन दास आश्रम में वह गए। सैणी आज दोपहर डेरा सचखंड बल्ला में पहुंचेगे। वह साढे तीन बजे जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। शाम को 7 बजे वह सीएम आवास पर अलग-अलग लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।


