जालंधर में आर्मी के ट्रक और कार में टक्कर:दोनो गाड़ी पलटी, ,हादसे के बाद पुलिस मौके पर जांच में जुटी

जालंधर के पठानकोट चौक के पास आर्मी ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों वाहन पलट गए, लेकिन घटना में शामिल सभी लोग सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार में एक परिवार सवार था, जो दवाई लेने के लिए जा रहा था। दूसरी ओर, आर्मी ट्रक दसूहा से आ रहा था। दोनों वाहनों के ओवरटेक के प्रयास के दौरान यह भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गनीमत यह रही कि कार और ट्रक दोनों के चालक सुरक्षित रहे। पुलिस अब दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *