जालंधर में ऊंचे निशान साहिब के किए दर्शन:राज्यपाल ने गुरुद्वारा की पहलकदमियों और गुरु नानक संदेश प्रसार की सराहना की

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने जालंधर के महितपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, बुलंदपुरी साहिब में नतमस्तक होकर दुनिया के सबसे ऊंचे निशान साहिब के दर्शन किए। इस दौरान उन्हें आध्यात्मिक मिशन, सामाजिक पहलकदमियों और गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अपने दौरे के दौरान राज्यपाल को बाबा बलदेव सिंह जी, पंजाब के स्टेट इन्फॉर्मेशन कमिश्नर हरप्रीत संधू और प्रसिद्ध आर्किटेक्ट राजोध सिंह द्वारा गुरुद्वारा परिसर में चल रही कई पहलकदमियों, विकास परियोजनाओं और आध्यात्मिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। ट्रस्ट मानवता की भलाई के लिए कर रहा सेवा
यह आध्यात्मिक मिशन वर्ष 2021 में गोबिंद सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शुरू किया गया था। मिशन का उद्देश्य श्री गुरु नानक देव जी के एकता, शांति और मानवता के प्रेम के संदेश को विश्व स्तर पर पहुंचाना है। यह ट्रस्ट मानवता की भलाई के लिए लगातार सेवा निभा रहा है।
श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं की प्रशंसा की
पंजाब के राज्यपाल ने बाबा बलदेव सिंह जी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के वैश्विक प्रसार के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की प्रशंसा की और समाज उत्थान में योगदान देने के लिए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर राज्यपाल के प्रिंसिपल सचिव प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *