जालंधर में एनकाउंटर में दो बदमाश घायल:केसर धामी हत्याकांड के आरोपी, छिपाए हथियार लेने आए, पुलिस ने घेरा तो की फायरिंग

जालंधर के आदमपुर में 2 दिन पहले हुए केसर धामी हत्याकांड के 2 आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोच लिया। जालंधर देहात पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे बदमाशों को घेराव किया, सरेंडर न करने पर पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाशों की टांगों में गोली लगी। दोनों को काबू कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। एक बदमाश की पहचान जस्सा के रूप में हुई है। उस पर पहले भी क्रिमिनल केस दर्ज हैं। दूसरे बदमाश की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दोनों अस्पताल में एडमिट करवाए हैं। जब छुट्टी मिलेगी तो पूछताछ की जाएगी। बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर केसर धामी को सिर में मारी थी गोलियां पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने 2 दिन पहले बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास गांव सदरा सोढ़ियां बुल्लोवाल के रहने वाले 22 वर्षीय केसर धामी की सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में आरोपी जस्सा की पहचान हुई थी। गोलियां मारने के बाद वह साथी के साथ भाग गया था और रास्ते में डरोली कलां के पास हथियार छिपा दिए थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि दोनों अल सुबह हथियार उठाने वाले हैं। इससे पुलिस पहले से ही इस इलाके में मौजूद थी। नाकाबंदी पर रुकने का इशारा किया तो फायर कर दिए एसएसपी ने बताया कि हथियार उठाने के बाद दोनों आरोपी डरौली कलां से जा रहे थे। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो गोलियां आरोपियों की टांगों में लगीं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए 2 पिस्तौल बरामद किए हैं। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर भी 4 फायर किए। आपसी रंजिश के चलते किया था केसर धामी का कत्ल पुलिस ने बताया कि 2 दिन पहले आदमपुर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर दोपहर 3 बजे केसर धामी को सिर में गोलियां मारी गई थीं। ये कत्ल 4 साल पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। गोलियां चलने के बाद आसपास के लोगों ने घायल हालत में केसर को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां डाक्टरों ने केसर धामी को मृत घोषित कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *