जालंधर में कल कई रोड बंद-छुट्टी भी रहेगी:रविदास जयंती को लेकर रूट डायवर्ट, बूटा मंडी से निकलेगी शोभायात्रा, 1 को PM मोदी आएंगे

जालंधर में श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बूटा मंडी से निकलने वाली शोभायात्रा और 3 दिवसीय मेले को लेकर आयोजक शहर को सजाने में लगे हैं। शोभायात्रा और प्रधानमंत्री मोदी के जालंधर विजिट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। PM मोदी 1 फरवरी को 4 बजे आदमपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए डीएवी यूनिवर्सिटी में बन रहे हैलिपैड पर उतरेंगे और फिर वहां से डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने जाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने 31 जनवरी को शहर में भारी वाहनों की एंट्री बैन कर दी है। इसके साथ ही प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का एलान किया है। 31 जनवरी को शहर के मेन रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और कुछ रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *