जालंधर में कारोबारी से फिरौती मांगने वाला आरोपी:विदेशी नंबर से दी धमकी, पुलिस ने शाहकोट बस स्टैंड के पास किया गिरफ्तार

जालंधर में एक कारोबारी को विदेशी नंबर से धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपी को शाहकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हाल ही में रूस से डिपोर्ट होकर लौटा था और लौटने की जानकारी छिपाने के लिए वह उसी विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल कर रहा था। आवाज की पहचान और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसे शाहकोट बस स्टैंड से पकड़ लिया। शाहकोट के DSP सुखपाल सिंह के मुताबिक, 24 नवंबर को स्थानीय व्यापारी के पास एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे कॉल कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। 11 नंवबर को रूस ने डिपोर्ट कर भारत भेजा था पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा (23), निवासी गांव रामे, थाना शाहकोट के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, सुखविंदर एक एजेंट कविता पत्नी अवतार सिंह निवासी धुरकोट मोहल्ला के जरिए अक्टूबर 2025 में रूस गया था, लेकिन 11 नवंबर 2025 को उसे वहां से डिपोर्ट कर भारत भेज दिया गया। भारत वापस आने के बाद भी उसने अपना रूसी नंबर नहीं बंद किया और उसने अपने करीबियों से कहा कि उसकी वापसी की जानकारी बाहर किसी को न दी जाए,क्योंकि वह एक महीने के भीतर दोबारा विदेश जाने की योजना बना रहा था। खर्च हुए पैसे निकालने के लिए मांगी फिरौती पुलिस के अनुसार, सुखविंदर रूस जाने में खर्च हुए पैसे निकालने के लिए फिरौती की मांग की। वह पहले कारपेंटर बनाने का काम करता था, जिसके चलते व्यापारी उसकी आवाज पहचान गया। व्यापारी ने धमकी भरे वॉइस मैसेज में पहचान के संकेत दिए, जिसके बाद पुलिस ने आधुनिक तकनीक की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे शाहकोट बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस रिमांड में भेजा गया
DSP सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। इसके बाद यह जांच भी की जाएगी कि इस पूरी वारदात में और कौन-कौन शामिल था तथा आरोपी को किसने मदद पहुंचाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *