जालंधर में कार की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत:ढाबे से चाय पीकर लौट रहा था, जम्मू-कश्मीर के रामबन का रहने वाला

जालंधर जिले में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर अड्डा काला बकरा के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात कार की टक्कर से एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। बता दे कि ड्राइवर चाय पीकर अपने ट्रक की ओर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के सेनाबती निवासी अब्दुल गनी गाफी भट्टी के रूप में हुई है। घटना सोमवार तड़के करीब 5 बजे की है। भट्टी ने अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था और ढाबे से चाय पीकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल ड्राइवर को अस्पताल में कराया गया भर्ती हादसे में अब्दुल गनी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को सूचना दी। सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि घायल की हालत बेहद नाजुक थी। उन्हें एंबुलेंस की मदद से पहले सिविल अस्पताल काला बकरा में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में जालंधर किया रेफर हालांकि, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वहां से सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। जालंधर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सेफ्टी कोन की मदद से यातायात नियंत्रित किया और हादसे की सूचना पुलिस चौकी लाहदड़ा के इंचार्ज एएसआई सरबजीत सिंह को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *