जालंधर में कार से टकराया बाइक सवार, मौत:परिजन बोले- अचानक ब्रेक लगाने से हादसा, दोस्तों से मिलने जा रहा था लड़का

पंजाब के जालंधर जिले में फगवाड़ा बाईपास पर होशियारपुर फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़ी एक कार से बाइक सवार युवक टकरा गया। जिस कारण वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तेजस शर्मा (15) निवासी न्यू सुखचैन नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। तेजस का जबड़े कार पर लगा, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पिता बोले- अचानक ब्रेक लगाने से हादसा तेजस के पिता आशू शर्मा ने कहा कि उनके बेटे का होशियारपुर बाईपास रोड पर एक्सीडेंट हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। तेजस अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। कार ड्राइवर भी तेज रफ्तार में था। कार ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस कारण तेजस की बाइक कार से टकरा गई। तेजस के दोस्त ही उसे अस्पताल लेकर आए। अधिक चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। जेई बोला- तेज रफ्तार में आ रहा था बाइक सवार राजस्थान के रहने वाले कार सवार जेई शिशुपाल ने बताया कि वह होशियारपुर रोड बिजली घर में जेई के पद पर काम करता है। वह कार से जालंधर की तरफ जा रहा था। शिशुपाल के मुताबिक उसे किसी का फोन आया, जिस कारण उसने कार सड़क किनारे रोक ली। लेकिन पीछे से मोबाइल चला रहा तेजस तेज रफ्तार से बाइक लेकर आया जो कार से टकरा गया। थाना सदर के एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *