जालंधर में किसानों ने जलाया सीएम मान का पुतला:SDM ऑफिस के किया प्रदर्शन, पंजाब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से नाराज

जालंधर में कस्बा फिल्लौर के पास आज यानी सोमवार को किसान जत्थेबंदियों द्वारा राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सीएम सरदार भगवंत सिंह मान का पुतला भी जलाया। इस दौरान किसानों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ये प्रदर्शन किसानों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर किया गया। पंजाब सरकार द्वारा बॉर्डर पर की गई कार्रवाई से नाराज किसान शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद गुस्साए किसानों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन दोआबा द्वारा फिल्लौर के एसडीएम कार्यालय पर रोष मार्च निकाला गया। फिल्लौर के मुख्य चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर किसानों ने कहा- पुलिस ने मीटिंग बुलाकर किसानों को गिरफ्तार किया है। कहा कि, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने शांतिपूर्ण मोर्चे पर बैठे किसानों पर अत्याचार किया है। किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली, एसी, फ्रिज, पंखे, एलईडी और अन्य सामान कब्जे में ले लिया, साथ ही कुछ सामान चोरी भी हो गया था। उन्होंने कहा कि सामान चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। किसानों का सामान वापस दिलाया जाना चाहिए। जालंधर में 28 मार्च के प्रदर्शन को लेकर हुई मीटिंग वहीं, जालंधर सिटी के भारतीय किसान यूनियन द्वारा 28 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर अहम बैठक की गई। जिसमें किसानों द्वारा 28 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान किसानों द्वारा पूरे पंजाब के हर जिले में डीसी ऑफिसों का घेराव किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *