जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की प्रेस कॉन्फ्रेंस:मान सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया, हड़ताल टली, बातचीत से निकल रहा हल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह गंभीर है।
सरकार और कर्मचारियों के बीच लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही है। कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते सफाई कर्मचारी आयोग ने हड़ताल न करने का फैसला किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे आप नेता
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज़िला अध्यक्ष अमृत पाल सिंह, लोकसभा प्रभारी रंधावा साहब, नितिन कोहली, विनीत धीर, राजविंदर कौर थियारा और संदीप भगत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों के समस्या पर बोले मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री मोहिंदर भगत जी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों के कारण आम जनता को आ रही दिक्कतों से सरकार पूरी तरह वाकिफ है। इसी सिलसिले में जालंधर और पंजाब के सफाई आयोग के चेयरमैन ने चंडीगढ़ जाकर स्थानीय निकाय मंत्री और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात की है। सरकार पंजाब की अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों से लगातार संवाद स्थापित कर रही है ताकि हर वर्ग की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।
सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी- मंत्री भगत उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की मान सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उनके दैनिक वेतन और भत्तों में 107 रुपये से बढ़ाकर सीधे 205 रुपये तक की सीधी बढ़ोतरी की है। इस फैसले से पूरे पंजाब के गांवों और शहरों में तैनात हज़ारों कर्मचारियों को सीधा लाभ पहुंचा है और उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।
सफाई क्मचारियों की मांगो का बातचीत से निलेगा हल मोहिंदर भगत ने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ग्रेवाल जी और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी जायज मांगों को बातचीत के ज़रिए सुलझा रहे हैं, इसलिए फिलहाल किसी भी तरह की हड़ताल नहीं की जाएगी। सरकार का रुख हमेशा सकारात्मक रहा है और कर्मचारियों के लिए सरकार के दरवाज़े हर समय खुले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *