जालंधर में कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग:प्रीतम नगर का हादसा, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां बुझाने में लगीं, कारणों का नहीं चला पता

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आते करतारपुर में बने एक कोल्ड स्टोर में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हैं। कोल्ड स्टोर आलू का बताया जा रहा है और प्रीतम नगर के पास बना हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जालंधर से फायर ब्रिगेड की 10 के करीब गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं। आग इतनी भयानक है कि फायर कर्मियों को पास में बन रही अधूरी इमारतों पर चढ़कर पानी की बौछार करनी पड़ रही है।
50 फीट तक उठ रही आग की लपटें
कोल्ड स्टोर 3 मंजिल बना हुआ है। इसमें से आग की लपटे 50 फीट दूर तक उठ रही हैं। इसके चलते फायर कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। करतारपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आग के कारणों की जांच बुझने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि स्टोर में कोई भी व्यक्ति नहीं था, इसलिए जान का कोई नुकसान नहीं है।
आग लगते ही अफरा-तफरी मची, हाईवे पर गाड़ियां रोक लोगों ने बनाए वीडियो
कोल्ड स्टोर में जहां आग लगी है वो प्रीतम नगर का इलाका है। हाईवे पर होने के कारण सबसे पहले आग वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने देखी और इसके वीडियो बनाकर शेयर किए। आगे की लपटें उठने और आसमान धुएं से भरने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस-फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *