जालंधर में गैंगस्टरों और देहात पुलिस में मुठभेड़:पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 जख्मी; फिरौती-नशा तस्करी के केसों में थे वांछित

पंजाब के जालंधर में देहात पुलिस द्वारा आज यानी सोमवार सुबह सुबह शाहकोट में दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। ये सारा घटनाक्रम शाहकोट के कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस पार्टी और दो गैंगस्टरों के बीच ये मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ उस समय हुई जब दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ नशा तस्करी सहित अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। दोनों के खिलाफ दर्ज हैं पहले भी कई मामले घटना के बाद तुरंत मामले की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को दी गई तो एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क सहित अन्य उच्च अधिकारी जल्द मौके पर पहुंचेंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब जांच की जा रही है कि दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब के किन किन जिलों में मामले दर्ज हैं और उनके द्वारा अन्य कौन कौन सी वारदातें की गई हैं। साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि कौन कौन सी वारदात आरोपियों ने करनी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *