जालंधर में टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत:पुरानी सब्जी मंडी रोड पर हादसा, एक्टिवा से जा रही थी, ड्राइवर मौके से भागा

जालंधर में टिप्पर के नीचे आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। एक्सिडेंट गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब पुरानी सब्जी मंडी के पास हुआ। महिला की पहचान सुनीता निवासी दिलबाग नगर के तौर पर हुई है।
घटना के बाद टिप्पर ड्राइवर मौके से भाग निकला। वाहन सड़क पर खड़े रहने से जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सड़क से हटाकर सिविलि अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जाम को खुलवाया गया।
नगर निगम का था टिप्पर, कचरा लेकर जा रहा था
जिस टिप्पर से महिला का एक्सिडेंट हुआ वह नगर निगम का था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला एक्टिवा पर सवार होकर पटेल चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। टिप्पर के सड़क के बीच में खड़े होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लंबा जाम लग गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *