पंजाब के जालंधर जिले में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 109 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 11 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 6 मरीज अन्य जिलों के हैं। 36 पॉजिटिव मरीजों में 19 शहरी और 17 ग्रामीण इलाकों के हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की ओर से शुरू की गई मुहिम ‘हर शुक्रवार डेंगू पर वार’ के तहत, कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. रमन गुप्ता ने टीम के साथ सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अबादपुरा का दौरा किया।इस दौरान स्कूल में फूलों के गमलों, कूलर और फ्रिज की ट्रे की जांच की गई और फॉगिंग की गई। विभाग की टीमों ने 5,250 घरों का सर्वेक्षण किया 16 जगह पर लारवा मिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 5,250 घरों का सर्वेक्षण किया, जिसमें 16 जगहों पर डेंगू मच्छर के लार्वा मिले। इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अब तक 4,82,567 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें 1,460 घरों में लार्वा पाए गए। लोगों को जागरुक किया जा रहा है अपने घरों में साफ पानी जमा न होने थे वहा पर ही डेंगू पैदा होता है। डॉ. गुप्ता ने छात्रों को बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना है ताकि घर और दफ्तरों में पानी जमा न हो और हर हफ्ते कूलर का पानी बदला जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। इस मौके पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. जसविंदर सिंह, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. आदित्य पाल सिंह और प्रिंसिपल सोनिया धवन भी मौजूद रहीं।


