जालंधर में डॉक्टर के नशा करने का वीडियो वायरल, महिला को थप्पड़ मारा…जांच शुरू

जालंधर | शहर में एक डॉक्टर का नशा करने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मामले की जांच शुरू करवाई है। वीडियो दकोहा के एक निजी अस्पताल की व 4-5 दिन पुरानी है। एक अन्य फुटेज में डॉ. अंतरपुनीत सिंह एक महिला को थप्पड़ मारता दिखा है। वीडियो कथित तौर पर महिला ही बना रही है। पहले डॉक्टर उसे रिकॉर्डिंग बंद करने को बोलता है। वह नशे की डोज एटीएम कार्ड से पीसकर उसका सेवन करता है। महिला के वीडियो बनाने पर वह फोन छीन लेता है और रिकॉर्डिंग बंद कर देता है। डॉ. अंतरपुनीत कहते हैं, मेरा पत्नी से कोर्ट में केस चल रहा है। वीडियो उसी ने वायरल किए। एक महीना पहले उसने मेरे चेहरे पर चाकू भी मारे थे। मैंने पुलिस में शिकायत की है। मैं सबूत दे सकता हूं कि गलती किसकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *