जालंधर में तेज रफ्तार कार फुटपाथ से टकराई:कार में बैठी फैमिली सेफ, ड्राइवर को लगी चोटें, पुलिस ने कार को सड़क से हटाया

जालंधर में ओवरस्पीड कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना कूल रोड के जवाहर नगर की है। हादसे में ड्राइवर को चोटें लगी हैं। घटना की सूचना पर नाइट डोमिनेशन टीम ने कार को रोड से हटाया और चालक को अस्पताल से फर्स्ट एड दिलवाई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार सड़क के बीचों-बीच रुक गई। इससे लोगों को दूसरी लेन से निकलना पड़ा। रातों-रात पुलिस ने कार को हटाकर रोड को क्लीयर किया। घटना रात 11 बजे के बाद हुई है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कार को थाना माडल टाउन में लगा दिया गया है। गाड़ी का नंबर PB 08 Y 3286 है। देखें हादसे के PHOTOS कार में परिवार था, सभी लोग सुरक्षित
नाइट डोमिनेशन पर निकले एसीपी मनमोहन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार की स्थिति देखकर लगता है कि ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया जिससे ये एक्सीडेंट हुआ है। कार एक खंभ में टकराने के बाद डिवाइडर से टकराई है। मनमोहन सिंह ने बताया कि ड्राइवर का मोबाइल नंबर ले लिया है, उसी से हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा। राहगीरों ने बताया कि कार में फैमिली थी जो सुरक्षित थी। अब सभी लोग घर चले गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *