जालंधर में तेज रफ्तार कार पलटी-युवक की मौत:हिमाचल की दो महिलाओं समेत 3 घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे

जालंधर में शाहकोट के पास एक सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। ये हादसा जालंधर शाहकोट हाईवे पर पर हुआ। मृतक की पहचान जालंधर के रहने वाले कुणाल उर्फ संजू के रूप में हुई है। पुलिस ने संजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान हिमाचल प्रदेश के मुबारकपुर की रहने वाली पूजा, जालंधर के रहने वाले कृष्ण और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहनी वाली डोली के रूप में हुई है। शाहकोट के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि, रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। जिसमें एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार मोगा से जालंधर आते वक्त हादसे का शिकार हो गई। कार को मरने वाला कुणाल चला रहा है। अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी कार जानकारी के अनुसार, हादसा शाहकोट के मलसियां के पास हाईवे पर हुआ। कार काफी स्पीड से दौड़ रही थी और अनियंत्रित होने के बाद पलट गई। जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। कुणाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुणाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे, इस दौरान ये हादसा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *