जालंधर में दशहरा महोत्सव की PHOTOS:तेज हवा से टूटी रावण की गर्दन, 20 जगह होगा दहन, आतंकवाद का भी पुतला फूंका जाएगा

जालंधर में दशहरा मनाने को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज शाम को 20 जगह रावण दहन होगा। मुख्य आयोजन शहर के बल्टर्न पार्क और साईं दास पब्लिक स्कूल में होगा। यहां सुबह ही रावण के पुतले खड़े करने का काम शुरू हो गया है। वहीं आज सुबह हवा चलने से रावण के पुतले की गर्दन भी टूट गई है। साईं दास स्कूल में100 फीट का सबसे ऊंचा पुतला जलाया जाएगा। ये आयोजन महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी की तरफ से किया जाएगा। साईं दास स्कूल सहित सभी जगह शाम 6 बजे से रावण दहन को लेकर कार्यक्रम होंगे। इससे पहले प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण सहित रावण और उसकी सेना की झांकियां निकाली जाएंगी। कोई रूट डायवर्ट नहीं, चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस साईं दास स्कूल में दशहरा के लिए माई हीरा गेट रोड और पटेल चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। दशहरा पर शहर में कोई रूट डायवर्ट नहीं रहेगा लेकिन सभी चौकों पर पुलिस तैनात रहेगी और रांग साइड वाहनों को आने से रोकेगी। शहर में कोई बड़ा नेता रावण दहन के लिए नहीं आ रहा है। 80 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 70 फीट ऊंचे होंगे मेघनाद के पुतले साईं दास स्कूल की ग्राउंड में दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी के प्रधान तरसेम कपूर और महासचिव गोपाल गुप्ता ने बताया कि लंका और पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला भी फूंका जाएगा। रावण का पुतला 100 फीट, कुंभकर्ण 80 फीट और मेघनाद का पुतला 70 फीट का पुतला होगा। राम-रावण सेना के लगभग 200 कलाकार शामिल होंगे। रावण दहन से पहले निकलेगी शोभायात्रा इनमें वानर सेना व बाला जी स्वरूप विशेष आकर्षण रहेंगे। शोभायात्रा प्राचीन मंदिर से आरंभ होकर भैरों बाजार, जग्गू चौक, माई हीरां गेट, सर्कुलर रोड, शीतला मंदिर, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक से होते हुए शाम 4 बजे साईं दास स्कूल मैदान में पहुंचेगी। मैदान में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। तस्वीरों में देखिए दशहरा महोत्सव की तैयारियां…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *